खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था।
अक्षय कुमार ने हमेशा से लीक से हटकर फिल्में की हैं और उन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है।
फिल्म सौगंध से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले अक्षय कुमार की छवि एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुई थी। लेकिन धीरे-घीरे अक्षय कुमार ने अपने आपको हर तरह के किरदार में ढाल लिया पिछले 25 सालों से बॉलीवुड में अक्षय कुमार बराबर हिट फिल्में दे रहे है और उनका सिंहासन कोई भी प्रतिद्विंद्वी स्टार हिला नहीं पाया। 90 के दशक में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर माने जाते थे और खासकर इनकी छवि एक्शन हीरो की थी। लेकिन धीरे-धीरे अक्षय कुमार ने खुद को सिंगल कैटेगरी एक्टर की छवि से अलग कर लिया।
अगर आप भी हैं दमदार Royal Enfield राइड के शौकीन, तो जरूर पढ़ें यह खबर
आज बॉलीवुड में खान स्टार्स (आमिर, शाहरूख, सलमान) का एक तरफा नाम और काम है। पिछले दो दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे खान स्टार्स के आगे कोई नहीं टिक पा रहा है। 50+ इन स्टार्स का जलवा अब भी बॉलीवुड में कायम है, लेकिन अक्षय कुमार ने इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में भी अपना मुकाम बनाए रखा।
अक्षय की हर साल 3-4 से चार फिल्में रिलीज होती हैं जो काफी सफल भी होती हैं। 2016 में अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट, रूस्तम जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं और काफी सफल रहीं हैं और 2017 के शुरूआत में तो उनकी जॉली एलएलबी-2 100 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी हैीं। फ़िलहाल बहरहाल, अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं। हाल ही में उनकी फ़िल्म ‘गोल्ड’ रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। उससे पहले उनकी राउडी राठौड़ ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘पैड मैन’ जैसी फ़िल्में देश भर में चर्चा में रहीं।
The post H’ Birthday Akshay Kumar: कोई नहीं हिला पाया Bollywood के राउडी राठौड़ का सिंहासन appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wULNuN
No comments:
Post a Comment