Friday, September 14, 2018

गाय को पानी पिलाने गई नाबालिग छात्रा के साथ किया ये काम

देशभर में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला गंभीर मामला नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात को कथित रूप से दुष्कर्म किया।


advertisement:


पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने यह बताया कि एक छात्रा रात करीब आठ बजे अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए गई थी कि इसी दौरान उसे अकेला पाकर संजीव नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस उपाधीक्षक ने यह बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीडि़ता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2x8O1rt

No comments:

Post a Comment