आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है. जहां हर काम वन क्लिक से किया जाता है. ऐसे में आज भी हम डेबिट कार्ड लेकर एटीएम जाते हैं तब कहीं पैसे निकलते हैं और अगर आप एटीएम कार्ड भूल जाएं तो ठनठन गोपाल हो जाता है.इस दिक्कत को देखते हुए एयरटेल ने देश में पहली बार मोबाइल के जरिए एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा शुरु की है. इसमें कस्टमर को दो बार ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेगा. उसके बाद तीसरा ट्रांजेक्शन करने पर 25 रुपये चार्ज लगेगा.
बिना एटीएम के पैसे निकालें

एयरटेल ने फिलहाल देश के 20 हजार एटीएम पर इस सुविधा को शुरू किया है. साल के अंत तक 1 लाख एटीएम पर यह सेवा मिलने लगेगी.
ऐसे निकलेगा पैसा
कस्टमर एयरटेल पेमेंट बैंक से दो तरह से पैसा निकाल सकते हैं. पहला एप के जरिए दूसरा एसएमएस के जरिए. यदि मोबाइल एप से पैसा निकालना है तो आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद एसएमएस पर मिले ओटीपी कोड को दर्ज कराना होगा. इसके बाद राशि की डिटेल देनी होगी. फिर एटीएम पर आईएमटी का ऑप्शन चुनकर पैसा निकाल सकेंगे.
The post अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CvE8ZV
No comments:
Post a Comment