Friday, September 14, 2018

प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया सुनसान जगह और फिर…

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो युवको ने एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ बारी-बारी से जबरदस्ती बलात्कार किया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब दोनों आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे तो एक अन्य युवक उनका वीडियो बना रहा था। आपको बता दे की यह मामला जिले के चकिया थाना इलाके का बताया जा रहा है। इस संदर्भ में पीडि़त किशोरी ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


advertisement:


जिले के चकिया थाना अंतर्गत मानसी छपरा गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामला पुलिस के सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पीडि़त किशोरी की मेडिकल जांच जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल में कराई गई है।

पुलिस ने यह बताया कि किशोरी आरोपी तीन युवकों में से एक अनिल कुमार को कथित रूप से पहले से ही जानती थी। अनिल ने किशोरी को फोन करके उसे गन्ने के एक खेत में बुलाया जहां युवक ने पहले से अपने दो साथियों को बुला रखा था। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि तीनों युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीसरा वारदात का मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। वारदात के बारे में किशोरी द्वारा अपनी मां को बताए जाने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के कथित प्रेमी अनिल कुमार और एक अन्य आरोपी रंजीत उर्फ बेचु को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वीडियो बनाने वाला तीसरा आरोपी धर्मेन्द्र कुमार अभी भी है। जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xigUR2

No comments:

Post a Comment