Sunday, September 9, 2018

डेली डाइट में शामिल करें अंडा, सेहत को मिलेंगे यह लाभ

प्रोटीन से भरपूर अंडा अधिकतर लोगों का नाश्ता होता है। अंडे को कई तरह से खाया जाता है, आप चाहे इसे किसी भी रूप में खाए। यह हर तरह से आपको लाभ ही पहुंचाता है। वैसे इसमें प्रोटीन के अतिरिक्त कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, अमीनो एसिड, विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रोजाना अंडा खाने के कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में-


advertisement:


अगर आप हेल्दी तरीके से अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अंडा खाएं। अंडा खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसलिए हर दिन एक अंडा अवश्य खाना चाहिए।

अंडा आंखों के लिए भी वरदान समान है। इसमें मौजूद कैरोटिनायड्स आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। अगर आप प्रतिदिन इसे खाते हैं तो मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम हो जाता है। अंडा दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसा इसमें मौजूद ओमेगा 3, विटामिन, कोलीन और फैटी एसिड के कारण होता है। यह सभी तत्व याददाश्त तेज करने के साथ-साथ आपकी टेंशन व स्ट्रेस को भी दूर करते हैं।

नाश्ते में अंडा खाने का एक सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसे खाने के बाद पूरा दिन आपके शरीर में एनर्जी भरी रहती है। इसके अलावा यह आपके इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करता है।

इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

The post डेली डाइट में शामिल करें अंडा, सेहत को मिलेंगे यह लाभ appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CBJ6V0

No comments:

Post a Comment