Wednesday, September 26, 2018

Incredible india: खूबसूरती और सुरक्षा के मामले में लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन

वैसे तो पूरा भारत ही खूबसूरती की जीती जागती मिसाल है, भारत के कोने कोने मे खूबसूरती बसती है, भारत में हर मौसम हर परिस्थिति के हिसाब से घूमने के डस्टिनेशन हैं, लेकिन, कुछ ऐस पर्यटक स्थल भी हैं जहां देशी और विदेशी पयर्टक बार बार आना पसंद करते हैं।

दार्जीलिंग


advertisement:


पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जीलिंग एक ऐसा स्थान हैं, जहां हर आकर अपनी मन की हसरतें निकाल सकता हैं। वह यहां आकर दार्जिलिंग की खूबसूरती को निहार सकता हैं। दार्जिलिंग क्षेत्र के लोग एकदम शांतप्रिय हैं, और इनके जीवन जीने का तरीका बिल्कुल सादा हैं। दार्जीलिंग के लोगों को सबसे भरोसेमंद व सहायता करने वाले लोगों के रूप में जाना जाता हैं। यहां पर अकेली महिला भी बिना बेफ्रिक से घूम सकती हैं। आप अगर यहां घुमने जाते हैं तो आप यहां के किसी स्थानीय व्यक्तिा को भी अपना गाईड बना सकते हैं। यह महिलाओं के लिए घूमने के लिए सुरक्षित जगह हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित शिमला भी एक प्राकृतिक व अद्भुत स्थान हैं। इसे भारत का स्वर्ग कहा जाता हैं। यहां पर लोग अपनी छट्टीयां का समय बिताने आते हैं। यहां पर सर्दियों में बर्फ गिरती हैं, उसका भी आनंद लेने लोग आते हैं। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किये जाते हैं। महिलायें यहां अकेली घूम सकती हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल भी अपनी प्राकृतिक अद्भूत सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। यहां पर भी कई देखने लायक स्थान हैं। यहां पर मंहिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जाता हैं। छुट्टीयां बिताने का सबसे अच्छा स्थान हैं नैनीताल।

शिलांग

मेघालय राज्य में स्थित शिलांग भी घूमने के लिए एक अच्छा स्थान हैं। अधिकतर लोग यहां अपनी छुट्टीयां बिताने आते हैं। पर्यटक अपनी फोटोग्राफी के लिए यहां आना पंसद करते हैं।

मैसूर

कर्नाटक में स्थित मैसूर पर्यटक महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित स्थान हैं। अगर मैसूर में अकेली महिला भी जाये तों कोई टेंशन की बात नहीं हैं।

उदयपुर

राजस्थान राज्य में स्थित उदयपुर जिला रजवाड़ों का जिला माना जाता हैं। यहां के लोग अतिथि देवो भवों हैं। यहां पर भी महिलाओं की सुरक्षाओं पर खास ध्यान दिया जाता हैं।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Il7JEM

No comments:

Post a Comment