कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा दिन सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें ही छाई रहीं। साध्वी खोसला ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
साध्वी खोसला ने तस्वीरें शेयर कर राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब भी दिया। राहुल गांधी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर होती रहीं, साध्वी खोसला के इस ट्वीट को भी यूजर दिनभर रिट्वीट करते रहे। एक यूजर ने लिखा कि लो राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें सामने आ गईं अब भी शक है क्या किसी को।
पति की संदिग्ध मौत में पत्नी और बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
आज तो पूरा सोशल मीडिया ही @RahulGandhi और कैलाश मानसरोवर में फ़ैन्स के साथ खींची गयी उनकी ख़ूबसूरत तस्वीरों से अटा पड़ा है। अब भी शक बाक़ी है क्या किसी का 😎 pic.twitter.com/vDSoPVQoI4
— Samir Abbas (@TheSamirAbbas) September 7, 2018
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि राहुल गांधी की यह तस्वीर फर्जी है। गिरिराज सिंह ने लिखा था कि राहुल गांधी की यह तस्वीर फोटोशॉप्ड है।
इससे पहले राहुल गांधी अपने ट्विटर एकाउंट से मानसरोवर झील और राक्षस ताल की तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं, लेकिन, इन तस्वीरों में वह दिखाई नहीं दिए। लेकिन, पहली बार कैलाश मानसरोव यात्रा की राहुल की तस्वीरें जारी होने से सोशल मीडिया पर यही तस्वीरें ट्रेंड करती रहीं।
गौर हो कि २६ अप्रैल को कर्नाटक की यात्रा के दौरान राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान तेजी से नीचे आने लगा था, हालांकि फिर पायलट ने विमान संभाल लिया था और सुरक्षित नीचे उतारा था। इसके बाद राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की घोषणा की थी। राहुल गांधी ३१ अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया था।
Congress President Rahul Gandhi at #KailashMansarovar … #KailashYatra … pic.twitter.com/nXWZRtAGtc
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) September 7, 2018
The post राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर मचा तहलका: PHOTO appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NVu2ms
No comments:
Post a Comment