
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट नहीं दी है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार लड़ाकू विमानों के दाम का खुलासा करे और इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति की फिर से जांच हो। एक साक्षात्कार में पवार ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को राफेल सौदे पर मोदी की मंशा पर कोई संदेह है। विमान से संबंधित विपक्ष की मांग में कोई तुक नहीं है। हालांकि विमान के दामों का खुलासा करने में कोई नुकसान नहीं है।
यूपीए सरकार में कृषि मंत्री रहे पवार ने ये भी कहा कि राफेल विमान की कीमत बताने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में बोल रहे हैं। शाह इने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन के पुराने सहयोगी रहे शरद पवार से ही बुद्धिमानी सीखनी चाहिए।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xGLOUk
No comments:
Post a Comment