
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा चीन की सहायता से बनवाई जा रही है। इस मूर्ति पर ‘मेड इन चाइना’ लिखा होगा, जो की सरदार पटेल का अपमान होगा।राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम सरदार पटेल की मूर्ति गुजरात में स्थापित करेंगे, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि इसका निर्माण चीन कर रहा है। यह राष्ट्रभक्त, स्वंतत्रता संग्राम सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल का अपमान है।गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति बनकर तैयारी होने वाली है जो की दुनिया में सबसे ऊँची मूर्ति होगी। 31 अक्टूबर को पीएम मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे।
चित्रकूट में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आई, तो उनकी पार्टी जीएसटी कम करने के लिए बदलाव करेगी।राहुल ने कहा, ‘मोदी सरकार ने 526 करोड़ रूपये का लड़ाकू राफेल विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा किया है। मोदी ने एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर निजी कंपनी को 30,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QhpLuq
No comments:
Post a Comment