Saturday, September 8, 2018

कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया राफेल सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अतिरिक्त तकनीकी विशेषताओं के कारण कीमत में हुई बढोतरी के मोदी सरकार के दावों को पूर्ण्तः गलत बताते हुए कहा है कि इन विमानों में नया कुछ नहीं है और सरकार इसमें हुए तकरीबन 41 हजार करोड़ रुपए के घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।


advertisement:


कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी बयान में गंभीर आरोप लगाया कि राफेल सौदे को लेकर PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्तमंत्री अरुण जेटली ने झूठ बोला है कि भारत के लिए इन विमानों में खास रणनीतिक प्रणालियां लगायी गयी हैं जिसके कारण ये विमान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन UPA सरकार के समय खरीदे जाने वाले विमानों से अलग हैं और उनकी कीमत ज्यादा हैं।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का यह दावा पूर्ण्तः झूठ है। उन्होंने दावा किया कि UPA के समय जिन विमानों को खरीदने का सौदा तय हुआ था मोदी सरकार भी उसी सिस्टम से लैस विमान और हथियारों की खरीद कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि जब विमान एक ही सिस्टम से लैस हैं तो मोदी सरकार ने इन विमानों के लिए तीन गुना ज्यादा मूल्य क्यों दे रही है। उन्होंने कहा कि UPA सरकार के समय जिस लड़ाकू विमान की कीमत तकरीबन 526 करोड़ रुपए तय की गयी थी वही विमान अब गभग 1670 करोड़ रुपए की दर से खरीदा जा रहा है और इससे सरकारी खजाने को सीधे तकरीबन 41,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

मोहब्बत ओर भाईचारे का पैगाम देगी कौमी एकता कॉन्फ्रेंस, 16 सितंबर को जयपुर में आयोजित होगी

The post कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया राफेल सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wVzpdZ

No comments:

Post a Comment