दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्ववी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती हुई नजर आ सकती है। आपको बता दे की बोनी कपूर और श्रीदेवी की पुत्री जाह्ववी ने हाल ही में प्रदर्शित करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है। इसके बाद जाह्ववी ने करण जौहर की दूसरी फिल्म तख्त भी साइन की। अब ऐसी चर्चा है कि जाह्ववी ने करण जौहर बैनर की तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है जिसमें वह पॉयलट बनी नजर आ सकती हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी पर आधारित होगी। जाह्नवी और गुंजन की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है.. जिसके बाद इस खबर को पूर्ण्तः पक्का माना जा रहा है। अभी हालांकि इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गुंजन ने करगिल युद्ध के समय अपनी वीरता का परिचय देते हुए कई सैनिकों की जान बचाई थी, जबकि उनके चॉपर पर दुश्मनों ने हमला भी कर दिया था।
शाहिद कपूर – मीरा ने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘ज़ैन कपूर’, ये है इसका मतलब
The post रुपहले पर्दे पर पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाएंगी जाह्ववी कपूर appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QfASos
No comments:
Post a Comment