Sunday, September 9, 2018

धोखाधड़ी पकड़ने में देरी करने पर RBI ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने धोखाधड़ी को पकड़ने में देरी और समय पर जानकारी नहीं देने पर सार्वजनिक क्षेत्र के 3 बैंकों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) पर तकरीबन एक-एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।


advertisement:


RBI ने तीन अलग-अलग विज्ञप्तियां जारी कर कहा कि उसने UBI, BOI तथा BOM प्रत्येक पर एक-एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। RBI ने इन बैंकों पर धोखाधड़ी पकड़ने और उसके बारे में रिपोर्ट करने में विलंब को लेकर बैंकिंग नियमन कानून के तहत यह जुर्माना लगाया है।

UBI ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह बताया कि RBI ने धोखाधड़ी को पकड़ने और उसकी जानकारी देने में विलंब के लिए उसपर तकरीबन एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक ने यह कहा कि उसे छह सितंबर को RBI से जुर्माना लगाए जाने के बारे में सूचना मिली।

शिक्षा अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती हैं: CM वसुन्धरा राजे

The post धोखाधड़ी पकड़ने में देरी करने पर RBI ने तीन बैंकों पर लगाया जुर्माना appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wZbHh3

No comments:

Post a Comment