Sunday, September 9, 2018

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- कौन कुत्ता है और कौन शेर?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा इन दिनों बहुत सुर्खियों में है। यहां वह हिंदू समुदाय को एकजुट होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं इसी बीच उनके शेर और कुत्ते वाले बयान को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है । AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उनके इस बयान का बहुत ही कड़ा विरोध किया है।


advertisement:


RSS संविधान में नहीं करता विश्वास

ओवैसी ने RSS से पूछा कि कुत्ता कौन है और शेर कौन है? भारतीय संविधान सबको इंसान मानता है और किसी को शेर या कुत्ता नहीं कहता। उन्होंने कहा कि RSS के विचार अजीब हैं, जो दूसरों को कुत्ता कहकर और खुद को शेर जैसा बताकर लोगों को नीचा दिखाते हैं। वह भारतीय संविधान में विश्वास ही नहीं करते। RSS की पिछले 90 सालों से यही भाषाशैली रही है, लोग इस भाषा का जवाब देंगे।

आपको बता दे की मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिंदुओं से एक होने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई शेर अकेला होता है, तो जंगली कुत्ते भी उस पर हमला कर अपना शिकार बना सकते हैं। उन्होंने समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे एकजुट हों और मानवता की बेहतरी के लिये काम करें। RSS प्रमुख ने कहा था कि हिंदू धर्म में कीड़े को भी नहीं मारा जाता है, बल्कि उस पर नियंत्रण किया जाता है। हिंदू किसी का विरोध करने के लिए नहीं जीते। हम कीड़े-मकौड़ों को भी जीने देते हैं।

कुमारस्वामी ने किया दावा, 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार

The post मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- कौन कुत्ता है और कौन शेर? appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oTAyz0

No comments:

Post a Comment