
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें अधिवेशन में अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान पूरी एसेंबली ठहाकों से गूंज पड़ी।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे कार्यकाल में अमेरिका ने जितनी तरक्की की है उतनी, किसी और सरकार में नहीं की है । हमने अमेरिका के इतिहास में किसी और से ज़्यादा काम किए हैं। ट्रंप के इतना कहते ही लोग ज़ोर से हंस पड़े। लोगों की हंसी सुनकर ट्रंप ने भी हँस कर कहा की उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी।
साथ ही ट्रंप ने अमेरिका से आर्थिक मदद लेने वाले देशों को भी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भविष्य में उन्हीं देशों की मदद करेगा जो उसका सम्मान करेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘हम देखेंगे कि जिन देशों को हमारे डॉलर मिलते हैं, जिन्हें हम सुरक्षा देते हैं वो असल में हमारा भला चाहते भी हैं या नहीं।’
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xFvNxL
No comments:
Post a Comment