Sunday, October 7, 2018

आज का राशिफल (07 अक्टूबर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (07 अक्टूबर 2018)

मेष – आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।


advertisement:


वृष – यात्रा का योग है। कार्य को पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएँगे। कलाकार तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है।

कर्क – आज का दिन मध्यम फलदायी है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।  मनमुटाव हो सकता है। खर्च पर संयम रखें।

सिंह – आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। मान-सम्मान मिलेगा। खान-पान में ध्यान रखें। पूरा दिन आनंद से बीतेगा।

कन्या – आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक व्यग्रता रहेगी।

तुला – आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक –घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। और आयवृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु  – आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। लाभ होने का योग है।

मकर –धन लाभ होगा।शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। विरोधियों को आप परास्त कर पाएँगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कुंभ – परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अनुभव करेंगे।

मीन – सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा। परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। खर्च में वृद्धि होगी।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zWjG13

No comments:

Post a Comment