Tuesday, October 23, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (23/10/2018)

प्रमुख समाचार (23/10/2018)

सुप्रीम कोर्ट ने किया पटाखों पर बैन से इनकार


advertisement:


सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाया जा सकता है और सुरक्षित व् ग्रीन पटाखों का निर्माण और बिक्री पहले की तरह जारी रहेगी। पर अब केवल लाइसेंसी विक्रेता ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई पटाखे की ऑनलाइन बिक्री करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस चलेगा।कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ” कैमिकल वाले पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तय डेसिबल लिमिट के पटाखे ही जलाए जा सकते हैं। ”

कन्हैया कुमार का बड़ा आरोप, मुझे हिन्दू विरोधी साबित करने में लगी है भाजपा

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार आजकल चर्चा में है| कन्हैया स्टूडेंट्स और युवाओ के बीच अपने ओजपूर्ण भाषण के लिए जाने जाते है| कन्हैया अब बेगुसराय सीट से सांसद का चुनाव लड़ने वाले है जो की उनका गृह जिला भी है| कन्हैया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा मुझे हिन्दू विरोधी घोषित करने में लगी हुई है|

अमृतसर ट्रेन हादसा के कैंडल मार्च में हंसते हुए दिखे सिद्धू

अमृतसर में दशहरे के दिन हुए ट्रेन हादसे में 59 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे पर जमकर राजनीति भी हो रही है। नवजोत सिंह सिद्धू की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो अमृतसर हादसे में मारे गए लोगों के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू कैंडल मार्च में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से बात करते हुए हंसते दिखे।

अटल की भतीजी ने रमण सिंह के खिलाफ भरा पर्चा, बोली अपनी संस्कृति खो चुकी है बीजेपी

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो में इस बार सबकी नजरे एक सीट पर जाकर रुक गई हैं जहाँ से सूबे के मुखिया रमण सिंह चुनाव लड़ते है| रमण सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ते है और जीतते आ रहे है लेकिन इस बार का मुकाबला आसान नहीं है क्योकि उनके सामने अटल बिहार वाजपेयी की भतीजी करुना शुक्ला है जो की कांग्रेस से उम्मीदवार है| मंगलवार को रमण सिंह और करूँ शुक्ल दोनों ने पर्चा भरा और इस मौके पर करुना शुक्ल बोली की अब भाजपा वो पार्टी नही रही जिसे अटल और आडवानी ने खड़ा किया था अब ये अपनी संस्कृति खो चुके है|

सीबीआई की छापेमारी के बाद DSP देवेंद्र कुमार हुए गिरफ्तार

सीबीआई ने पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र कुमार राकेश अस्थाना की घूसखोरी के मामले में आरोपी हैं। सीबीआई ने अपने ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के साथ साथ कई लोगों के खिलाफ घूस लेने के आरोप में FIR दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारको की लिस्ट, केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों की उतारी फ़ौज

साल के आखिरी महीने में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा लगातार अपने कदम मजबूत करने में लगी हुई है| छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से अपना परचम लहराने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश कर रही है और इसके लिए उसने भाजपा के सभी दिग्गज नेताओ की फ़ौज वहां लगा दी है| कई सारे केन्द्रीय मंत्रियो से लेकर मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा गया है|

केंद्र सरकार ने सिंडिकेट बैंक को दी 728 करोड़ रुपए की पूंजी

सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक सिंडिकेट बैंक ने सोमवार को यह कहा कि उसे शेयरों के तरजीही आवंटन के एवज में सरकार से तकरीबन 728 करोड़ रुपए की पूंजी मिली है। बैंक ने शेयर बाजार से कहा कि वित्त मंत्रालय ने इस बारे में उसे आगामी 17 अक्टूबर को सूचित किया था।

हांगकांग और चीन के बीच बना दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल

दुनिया का सबसे लम्बा यह पल हांगकांग के मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाला है। निर्माण शुरू होने के नौ साल बाद इसे इस हफ्ते यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के निर्माण पर 20 अरब डॉलर की लागत आई है। यह 55 किमी लम्बा पुल चीन के ग्रेटर बे एरिया योजना का एक प्रमुख भाग है। ग्रेटर बे एरिया दक्षिण चीन का करीब 56,500 वर्गकिमी क्षेत्र कवर करता है, जिसमे हांगकांग व मकाउ सहित करीब 11 शहर शामिल हैं।

#MeeToo तनुश्री दत्ता ने किया राखी सावंत पर मानहानि का केस

#MeToo के अंतर्गत तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर पर राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘तनुश्री ड्रग एडिक्ट हैं। उस झगड़े वाले दिन भी तनुश्री अपनी वैनिटी में ड्रग लेकर बेहोश पड़ी थीं। ‘राखी के इस बयान के बाद तनुश्री ने राखी पर मानहानि का केस दर्ज करते हुए उनसे 10 करोड़ रुपए मांगे हैं।

अर्जुन राणातुंगा ने मैच फिक्सिंग मामले में भारत से मांगी मदद

श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग का मामला उजागर होने के बाद इसकी जांच को लेकर अब श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है। पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका सरकार में मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि उनके देश में मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों की जांच और कानूनी मसौदा बनाने में भारत मदद करेगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ysjTrC

No comments:

Post a Comment