
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इन दिनों दोनों अपने नए घर की प्लानिंग कर रहे हैं। निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेल्स में घर खरीद लिया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसकी 47.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।यह घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें 5 कमरों के साथ साथ एक स्विमिंग पूल भी है।
पिछले कुछ सालों से प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से यूएस ही रहना पड़ रहा है। शादी के बाद bhi वो पति के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगी।कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक की सगाई हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार हुई थी जिसमे निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे।प्रियंका-निक 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि प्रियंका-निक की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरें हैं दोनों ने अमेरिका में शादी भी कर ली है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O5CK0y
No comments:
Post a Comment