
साइरस और शापोर मिस्त्री ने स्टार्टअप्स की मदद के लिए मिस्त्री वेंचर्स एलएलपी शुरू किया है। इस के जरिए स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस नई कंपनी को साइरस और उनके बड़े भाई शापोर चलाएंगे। दोनों के शापोरजी पल्लोनजी समूहकी टाटा संस में 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फोर्ब्स की 2018 की सूची के अनुसार मिस्त्री परिवार देश में चौथा सबसे अमीर परिवार है।साइरस मिस्त्री के कहा कि यह नए उद्यम को रणनीतिक ज्ञान और उन के विकास में मदद करेगा। साथ ही देश और विदेश के स्टार्टअप को शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराएगा।
आशीष अय्यर नई कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (सीईओ) होंगे। अय्यर के पास विभिन्न चीजों मसलन रणनीति, गो टु मार्केट, डिजिटल और नवप्रवर्तन का खासा अनुभव है जिसको लेकर मिस्त्री बंधू उत्साहित हैं। टाटा संस के निदेशक मंडल ने 2016 में मिस्त्री को चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया था। मिस्त्री और टाटा का मामला अदालत में चल रहा है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O4xvy1
No comments:
Post a Comment