Thursday, October 25, 2018

इन उपायों से करें अपने आंखों के नीचे की सूजन को कम

अत्यधिक तनाव या नींद न पूरी होने के कारण अक्सर आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। इसके अतिरिक्त बढ़ती उम्र में भी आंखों के नीचे सूजन आना सामान्य है। आंखों के नीचे सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इसे दूर करने के तरीकों के बारे में बताते हैं-
अगर तनाव के कारण आपकी आंखों पर सूजन है तो आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने से आपको राहत मिलेगी।
आप ग्रीन टी बैग्स को ठंडे पानी में डुबोकर आखों के उपर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक तो मिलेगी और सूजन भी कम होगी। इसके लिए आप आलू या खीरे की स्लाइस का प्रयोग भी कर सकती हैं।
स्टील के चम्मच को फ्रिज में ठंड करके अपनी आंखों पर लगाएं। सूजन कम होगी ।
आंखों को तरोताजा बनाए रखने के लिए कुछ सूक्ष्म व्यायाम भी अवश्य करें। जैसे आंखों को गोल-गोल घुमाना या उपर नीचे की पलकों को हल्के से थपथपाना।


advertisement:




from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O5wEgG

No comments:

Post a Comment