
आजकल की जनरेशन के लिए अट्रेक्शन और लव के बीच का गेप कम ही रह गया है। इस तेजी से भागते जमाने में रिलेशन, लव, जैसे शब्दों का मोल कम होता जा रहा है जिसके पीछे अविश्वास बहुत बड़ा कारण है। आजकल की युवा लड़कियां बहुत समझदार और पढ़े लिखे बैकग्राउंड से हैं। लड़कियां अपने काम और पढ़ाई को लेकर पॉजेसिव होती हैं। आज की लड़कियों के पास प्यार, मोहब्बत के लिए टाईम नहीं है। लड़कियों का पूरा कंसन्ट्रेट अपने काम, करियर और पढ़ाई पर रहता है। लेकिन, लड़कियों में एक भावी साथी और पार्टनर लेकर कुछ प्लानिंग और ख्याल तो रहते ही हैं।
लड़कियां ज्यादातर रिजर्व नेचर होती हैं, वो आसनी से किसी से घुलती मिलती नहीं हैं। इसके पीछे खास कारण यह होता है कि लड़कियां अनजाने लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए ऐसा करती हैं
अगर हम कॉलेज, ऑफिस और कोचिंग की बात करें तो ऐसी जगहों पर लडक़े लड़कियों में दोस्ती और नियमित मिलना-जुलना आम बात है।
लेकिन, जब लडक़ी साथी चुनने की बात सोचती है तो उसके लिए यह फैसला करना आसान नहीं होता। इस मामले में लड़कियां बहुत-समझकर फैसला करती हैं।
लड़कियां अपने साथी में सबसे जरूरी चीज जो देखती हैं वो है ईमानदारी, लड़कियां चाहती हैं वो उसके प्रति ईमानदार हो और उसका कभी विश्वास नहीं तोड़े।
इसके अलावा वो डिसेंट लडक़े पर ज्यादा भरोसा करती हैं, जो हर काम समय और स्थिति को देखते हुए करे।
एक रिसर्च में यह चीज भी सामने आई है कि लड़कियां मैच्योर लडक़ो पर ज्यादा भरोसा करती हैं, इसका एक कारण यह होता है कि उनमें सोचने, समझने की क्षमता ओर जिंदगी का अनुभव होता है।
लड़कियों के लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता। लड़कियां अपने साथी में ज्यादातर उसकी आदत, नेचर और करेक्टर देखती हैं। लड़कियां अपने साथी में रुमानियत भी ढूंढती हैं, लेकिन वो इस चीज को बयान नहीं करतीं।
लड़कियों में जल्दी नाराज होने की एक आम आदत होती है लेकिन, जल्दी मानने की खूबी भी उनको एक कुदरत का तोहफा है।
ज्यादा बोलने वाले, ओवर स्मार्ट, ज्यादा शो ऑफ करने वाले लडक़ों को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करतीं।
कुछ चेहरे ऐसे भी होते हैं जो पहली नजर में भा जाते हैं। जिसे फर्स्ट अट्रेक्शन कहते हैं जिसे शायद लड़कियां वक्त रहते भूल भी जाती हैं। लेकिन, जिसे हम फर्स्ट हम लव कहते हैं उसे शायद भुलाना मुश्किल हो जाता है।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qhH43l
No comments:
Post a Comment