Thursday, October 25, 2018

चीन के दो हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में घुसे

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो हेलिकॉप्टर 27 सितंबर को लद्दाख के ट्रिग हाइट इलाके में घुस आए। 10 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में रहने के बाद वे वापस लौट गए। यह इलाका भारत के लिए रणनीतिक तौर पर अहम है। अक्सर चीन यहां घुसपैठ की कोशिश करता रहता है।चीनी सैनिकों 20 दिन पहले भी अरुणाचल में टेंट लगा दिए थे। आपत्ति जताने के बाद चीनी सैनिक लौट गए थे।  1958 में भारत और चीन ने बाराहोती को विवादित क्षेत्र घोषित करते हुए यह निर्णय लिया था कि यहां कोई भी अपने जवान नहीं भेजेगा।


advertisement:


पिछले साल डोकलाम में तब तनाव बढ़ गया था, जब भारत ने चीनी सैनिकों को वहां सड़क बनाने से रोक दिया था। बाद में कूटनीतिक तरीके से यह विवाद सुलझा लिया गया था।भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल 4 हजार किमी लंबी है। भारत इसी को आधिकारिक सीमा मानता है, लेकिन चीन इससे इनकार करता है। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा था कि दोनों देश सीमा को अलग-अलग मानते हैं। लेकिन पास ऐसे विवादों का निपटारा करने के लिए तंत्र मौजूद है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CEfXH2

No comments:

Post a Comment