Saturday, November 3, 2018

आज का राशिफल (03 नवंबर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (03 नवंबर 2018)

मेष :- आपको स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने जरूरत हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में अत्यधिक खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है।


advertisement:


वृष :- आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की अत्यधिक भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से आपको लाभ होगा। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे।

मिथुन :- आप दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

कर्क :- आज मन में थोड़ी हताशा के कारण अत्यधिक खिन्नता अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहं की भावना से किसी की भावनाओं को चोट पहुँचेगी।

सिंह :- आप आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा में अत्यधिक वृद्धि होगी। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी।

कन्या :- आज आप शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे । आकस्मिक धनखर्च होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अदीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

तुला :- आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण्तः स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :- आज आपके गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा।

धनु :- आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की गंभीर भावना रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए।

मकर :- अगर आप खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ मतभेद होगा।

कुंभ :- आज विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ आपकी परिचय और मित्रता होगा। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मीन :- घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को अच्छी तरह कर सकेंगे । हालाकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2F0PGpi

No comments:

Post a Comment