
राशिफल (18 नवंबर 2018)
मेष :- मेष राशि के जातकों को प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।
वृष :- वृष राशि के लोगों के लिए अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
मिथुन :- मिथुन राशि के व्यक्ति अपने कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें।
कर्क :- कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा, आपके काम में आपके सहयोगी पूरा सहयोग करेंगे।
सिंह :- सिंह राशि के लोगों के अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कन्या :- कन्या राशि के लोगों का आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है साथ ही पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें।
तुला :- तुला राशि के व्यक्ति बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्यों को समय से पूरा करें।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
धनु :- धनु राशि के व्यक्ति किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी।
मकर :- मकर राशि के व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कुंभ :- कुंभ राशि के व्यक्ति अनावश्यक परेशान होने की बजाय परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करें।
मीन :- मीन राशि के लोगों का मन योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होगा, परिश्रम से धन मिलेगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PxN07s
No comments:
Post a Comment