
राशिफल (19 नवंबर 2018)
मेष :- मेष राशि के व्यक्ति आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है।
वृष :- वृष राशि के व्यक्ति अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा।
मिथुन :- मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
कर्क :- कर्क राशि के लोगों के अटके काम आज बन सकते हैं, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
सिंह :- सिंह राशि के व्यक्ति आज अगर किसी ऑफीशियल टूर पर जाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या :- कन्या राशि के व्यक्ति चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला :- तुला राशि के लोगों के लिए धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के व्यक्ति किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
धनु :- धनु राशि के व्यक्ति आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें।
मकर :- मकर राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कुंभ :- कुंभ राशि के व्यक्ति आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।
मीन :- मीन राशि के लोगों को आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DuMv6P
No comments:
Post a Comment