Thursday, November 29, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (29/11/2018)

प्रमुख समाचार (29/11/2018)

PM मोदी ने तोड़े अपने सभी वादे: राहुल गाँधी


advertisement:


देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने अपना हर एक वादा तोड़ दिया। किसानों के लिए कर्ज माफी की मांग करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री 15 लोगों के तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपये माफ कर सकते हैं…वह भी देश के सबसे अमीर लोगों के, तो उन्हें भारत के किसानों के कर्ज माफ करने के लिए तैयार होना चाहिए।

बाबा साहेब केवल दलितों के नहीं पूरे समाज के नेता थे: मीनाक्षी लेखी

संविधान दिवस के मौके पर भारतीय बौद्ध संघ द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में सांसद मिनाक्षी लेखी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में आज का दिन बहुत ही महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान बना था। इन 70 वर्षों में संविधान ने हमें जीना सिखाया है। इसकी वजह से हर समुदाय हर व्यक्ति को पूरी तरह से जीवन जीने का अधिकार मिला। उन्‍होंने कहा कि बाबा साहेब केवल दलितों के नहीं बल्कि पूरे समाज के नेता हैं।

राजस्थान कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पायलट बोले ये डॉक्यूमेंट नहीं, कमिटमेंट है

7 दिसम्बर को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने इस बार बड़ी बारीकी से हर एक चीज सेट करने की कोशिश की है| उसने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई सारी अहम् बातों का ध्यान रखा है| पीसीसी अध्यक्ष पायलट और अशोक गहलोत की मौजूदगी में ये घोषणापत्र जारी हुआ| इसमें कहा गया की बुजुर्गो को घर बैठे पेंशन, लडकियो की शिक्षा मुफ्त और युवाओ को रोजगार मिलेगा| इसके साथ पायलट ने कहा की यह घोषणापत्र सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है बल्कि यह एक कमिटमेंट है| कांग्रेस ने इसे “जन घोषणापत्र” नाम दिया है|

राजस्थान चुनाव: रामगढ़ विधासनभा सीट से बसपा प्रत्याशी की मौत, टल सकता है मतदान

राजस्थान चुनावो के लिए जहाँ सभी दलों ने जोर लगा रखा है और मतदान के लिए हर एक में उत्साह है तो वही एक बुरी खबर आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है| रामगढ़ से बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी की आकस्मिक मौत हो गई है जिसके चलते मतदान की प्रक्रिया को टाला जा सकता है| वो 62 वर्ष के थे और गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है| अलवर की रामगढ़ विधानसभा वही क्षेत्र है जहाँ से बीजेपी के विवादित नेता ज्ञानदेव आहूजा विधायक थे|

चुनाव प्रचारों से दूर रहने की दिग्विजय ने बताई वजह, मुझे ऐसा करने को ही कहा गया था

28 नवम्बर को एमपी में मतदान सम्पन्न हो गए और हर एक पार्टी अपने जीत के दावे कर रही है| इसी बीच चुनावो में सबसे अधिक चर्चा का विषय रही एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की चुनाव प्रचारों से दूरी| हर कोई इस मामले में सवाल कर रहा था तो अब दिग्विजय ने इसका जवाब दिया है| उन्होंने कहा की मुझे ऐसा ही करने को कहा गया था| मुझे कहा गया था की मैं दूर रहूँ और मैंने वही किया| आपको बता दे की चुनावी नतीजे 11 दिसम्बर को जारी होंगे|

तेजप्रताप ने वापिस ली तलाक की अर्जी

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव बीते कई दिनों से सुर्ख़ियों में है| वो अपनी छ महीने पूर्व हुई शादी को तोडना चाहते है और इसके लिए उन्होंने तलक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी| लेकिन अचानक खबर आई है की गुरुवार को उन्होंने अर्जी वापिस ले है| अज ही कोर्ट में सुनवाई होनी थी| बाहर आकर उनके वकील ने कहा की अब तेज अपनी शादी बचाना चाहते है|

इमारत से टकराया एयर इंडिया का विमान, कोई हताहत नहीं

देश की दिग्गज विमानन कम्पनी एयर इंडिया का एक यात्री विमान बुधवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के अरलांडा हवाई अड्डे पर एक इमारत से टकरा गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

तालिबान शांति वार्ता के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की वार्ता दल की घोषणा

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के साथ भावी शांति वार्ता के लिए 12 लोगों के एक दल की बुधवार को घोषणा की। आपको बता दे की संयुक्त राष्ट्र ने काबुल और आतंकवादियों के बीच सीधी बातचीत का फिर से आह्वान किया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

अब वेब सीरीज का निर्माण करेंगे विशाल भारद्वाज

दिग्गज बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज भी अब वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। आपको बता दे की बॉलीवुड में इन दिनों वेबसीरीज बनाने का चलन जोरों पर हैं। विशाल भारद्वाज भी अपनी वेब सीरीज लाने जा रहे हैं। विशाल भारद्वाज ने यह बताया है कि वह सलमान रुश्दी के चर्चित उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन पर वेब सीरीज बनाएंगे।

आस्ट्रेलिया क्रिकेट के नये अध्यक्ष बने अर्ल एडिंग्स

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अर्ल एडिंग्स को क्रिकेट आस्ट्रेलिया(CA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है आपको बता दे की डेविड पीवर के इस्तीफे के बाद खाली पड़े पद को संभालेंगे। CA में उपाध्यक्ष एडिंग्स को पीवर की जगह दी गयी है जिन्होंने लांगस्टाफ समीक्षा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आस्ट्रेलिया में ग्रेड क्रिकेट खेल चुके एडिंग्स को वर्ष 2008 में CA का निदेशक बनाया गया था।

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2E7qpse

No comments:

Post a Comment