Thursday, November 29, 2018

महाराष्ट्र विधानसभा में पास हुआ मराठा आरक्षण बिल

मुंबई: बीते दिनों सूबे में मराठा आरक्षण के लिए लोगो ने भारी हिंसा की जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने घोषणा की थी की इसके लिए इन्तजार नहीं करना पड़ेगा| अब आखिरकार उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में ये बिल पास करा दिया है| सर्वसहमति से पास हुए इस बिल के अनुसार शिक्षा और रोजगार में स्थानीय लोगो को 16% आरक्षण मिलेगा| अब इसे लागू करने के लिए राज्य के उछ सदन विधान परिषद् में भेजा जाएगा|


advertisement:


हुआ था आन्दोलन– आपको बता दे की मराठा क्रांति मच के अंतर्गत आरक्षण के लिए हिंसक आन्दोलन हुआ था| इस दौरान सूबे में कई दिनों तक हिंसा हुई और लोगो का जनजीवन प्रभावित हुआ| कई जगह आगजनी भी कई| हालाँकि सीएम ने एक दिसम्बर का नाम लिया था और उन्होंने कहा था की अब आन्दोलन करने नहीं बल्कि खुशियाँ मनाने के दिन है| इसके बाद ही संकेत मिल गए थे की कही न कही मराठा आरक्षण मिलने वाला है| इस आन्दोलन में शिवसेना ने भी समर्थन दिया था| जाहिर है की आगामी चुनावो से पहले मराठा आरक्षण बीजेपी के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है जिससे बीजेपी सूबे में और अधिक मजबूत हो सकती है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BE2A8P

No comments:

Post a Comment