
जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित ‘सहभागिता – मोबलाइजिंग थॉट लीडर्स ऑफ राजस्थान‘ में 8 इनोवेटिव सोशल एंटरप्राइज स्टार्टअप्स ने सहयोग प्राप्त करने के लिये प्रजेंटेशन दिया। यह कार्यक्रम स्टार्टअप ओएसिस और बनस्थली विद्यापीठ के अटल इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। चैरिटीज एड फाउंडेशन (सीएएफ) इस आयोजन का नॉलेज पार्टनर था। इस आयोजन में राजस्थान के 40 से अधिक उन बिज़नेस एवं थॉट लीडर्स ने भाग लिया, जिन्होंने इन सोशल एंटरप्राइजेज में रूचि प्रकट की।
क्रिमांशी टेक्नोलॉजीज के निखिल बोहरा ने अपने सोशल एंटरप्राइज के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य काम में नहीं आने वाले फलों एवं फलों के हिस्सों से बायोटेक फोडर बनाकर गायों के स्वास्थ्य एवं दूध उत्पादन में सुधार करना है। उन्होंने आगे बताया कि भारत में कुल दूध उत्पादन का 70 प्रतिशत भाग मिलावटी होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दुग्ध उत्पादन में दैनिक खर्चे 83 प्रतिशत बढ़ गए हैं, जबकि दूध की कीमत में मात्र 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
गाय, गौशाला या पिकअप ट्रक को प्रायोजित करके कोई भी व्यक्ति या संगठन इस व्यावसायिक पहल से जुड़ सकता है, जिसका लक्ष्य गरीबी कम करना, पोषण का स्तर बढ़ाना और ग्रामीण भारत की आजीविका में सुधार करना है।
प्रवीण लता संस्थान की संस्थापक, भारती सिंह चौहान द्वारा एक आकर्षक बिज़नेस कॉन्सेप्ट पेश किया गया, जो राजस्थान में 15 वर्ष और इससे अधिक उम्र की आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित था। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को सिलाई, हस्तशिल्प, ब्यूटी एवं वैलनेस, कम्प्यूटर साक्षरता के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है और डिजिटल लिटरेसी एवं सॉफ्ट स्किल्स के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RY4lmU
No comments:
Post a Comment