
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर वियतनाम आए हैं और इस दौरान वह इस देश के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को पूर्ण्तः मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे। आपको बता दे की कोविंद की बतौर राष्ट्रपति दक्षिण पूर्व एशिया की यह पहली यात्रा है।
राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘वियतनाम के डा नांग में पहुंचने पर मेरा जोरदार स्वागत किया गया। भारत के राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिणपूर्व एशिया की यह मेरी पहली यात्रा है। भारत और वियतनाम के बीच घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध है। मैं अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति पूर्ण्तः आशान्वित हूं।’’
आपको बता दे की डा नांग मध्य वियतनाम में एक तटीय शहर है। वियतनाम पहुंचने के बाद कोविंद ने डा नांग पीपुल्स समिति के नेताओं के साथ बातचीत की। कोविंद दो देशों की अपनी यात्रा के तहत आस्ट्रेलिया भी जाएंगे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BgA5xR
No comments:
Post a Comment