
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले बीजेपी और कांग्रेस कई सारे मुद्दों पर एक दूसरे के आरोप लगा रहे है और उन्हें घेर रहे है| कांग्रेस आये दिन बीजेपी के ऊपर हमला करती है और सोमवार को उसने एक नया हमला करते हुए कहा की जिन केन्द्रीय मंत्रियों ने रिश्वत लेकर काम किया उन्हें बचाने में पूरा पीएमओ लगा हुआ है और कोई एक्शन नहीं ले रहा है| कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता संदीप सिंह सुरजेवाला ने ये बात कही|
मंत्री ही मंत्री को बचा रहे है– रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, हाल ही कुछ बेहद चौकाने वाले दस्तावेज जनता के सामने आए हैं| जिनमें दिख रहा है कि, कैसे चोरों का संरक्षण प्रधानमंत्री कार्यलय द्वारा किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के एक मंत्री पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है, वही उनकी सरकार के दो मंत्री उसे बचाने में जुटे हुए हैं| उनका आऱोप है कि मंत्री पर लगे रिश्वत के आरोपों की जांच को कानून सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कैबिनेट सचिव प्रभावित कर रहे हैं| इस देश में इस तरह के हालात पैदा हो जाएंगे तो देश कैसे चलेगा?
किया पत्र का जिक्र– इस दौरान सुरजेवाला ने मनोज सिंह के एक पत्र का जीकर किया| उन्होंने कहा की सिन्हा ने आरोपों को लेकर जब पात्र लिखा तो उन्हें कहा गया की अजीत डोभाल हमारे आदमी है और ऐसे में तुम्हे बर्खास्त करवा देगे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BiXajH
No comments:
Post a Comment