Sunday, November 18, 2018

जयपुर स्थापना दिवस: सिटी पैलेस में आज मनाया जाएगा समारोह

महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट द्वारा आज यानि 18 नवम्बर को सिटी पैलेस में 291वां जयपुर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की मैनेजिंग ट्रस्टी, राजकुमारी दीया कुमारी भी उपस्थित होंगी।


advertisement:


समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिए जयपुर पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की तस्वीर को माल्यार्पण भी किया जाएगा। इस दौरान द पैलेस स्कूल और महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गायन पेश किया जाएगा।

इसके पश्चात एमजीडी गर्ल्स स्कूल, एसवी पब्लिक स्कूल, सेंट एंसलम्स स्कूल और सुबोध पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह के अंत में पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह वितरित किए जाएंगे।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PAxc3N

No comments:

Post a Comment