
भीषण चक्रवाती तूफान ‘गज’ कमजोर पड़कर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है। तटवर्ती तमिलनाडु के मध्य में अतिराम पट्टिनम से करीब 20 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर में 10.4 डिग्री उत्तरी देशांतर और 79.2 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर स्थित था। अगले छह घंटों के दौरान इसके और कमजोर पड़कर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।
तूफान के प्रभाव से आज 05.30 बजे सुबह नागपट्टिनम और कराइकाल में क्रमशः 44 किलोमीटर और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इससे पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित यह तूफान नागपट्टिनम और वेदारनियम के बीच तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटवर्ती क्षेत्रों से करीब 100 से 120 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवाओं के साथ गुजरा। इस दौरान यह 10.5 डिग्री उत्तरी देशांतर और 79.8 डिग्री पूर्वी अक्षांश पर स्थित था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Q2Laed
No comments:
Post a Comment