
भोपाल: 28 नवम्बर को एमपी में मतदान सम्पन्न हो गए और हर एक पार्टी अपने जीत के दावे कर रही है| इसी बीच चुनावो में सबसे अधिक चर्चा का विषय रही एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की चुनाव प्रचारों से दूरी| हर कोई इस मामले में सवाल कर रहा था तो अब दिग्विजय ने इसका जवाब दिया है| उन्होंने कहा की मुझे ऐसा ही करने को कहा गया था| मुझे कहा गया था की मैं दूर रहूँ और मैंने वही किया| आपको बता दे की चुनावी नतीजे 11 दिसम्बर को जारी होंगे|
मजबूत हुई पार्टी– कांग्रेस क्यों 15 सालों तक राज्य में सत्ता से दूर रही, इस सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने 60 लाख फर्जी वोटरों की हवाला दिया| इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ताधारी दल के सामने में सही से चुनौती पेश नहीं कर सकी और ना ही 5 साल तक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा सकी| उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने इलाके में ज्यादा सक्रिय रहते थे| लेकिन पहली बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इसकदर एकजुट देखा है| हम सभी मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे थे| बता दें कि पिछले महीने ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे कोई प्रचार नहीं करेंगे और कोई भाषण नहीं देंगे| उनके भाषणों से पार्टी को नुकसान होगा|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2E3mQTQ
No comments:
Post a Comment