
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बन रही बायोपिक के लिए पहले मीडिया में यह खबरे आई थी कि इस फिल्म में आमिर खान उनका रोल निभाएंगे। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद यह खबरे सामने आई कि राकेश शर्मा के रोल के लिए दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को चुना गया है। मीडिया रिपोट्र्स की माने तो शहरूख खान बहुत जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकत हैं।
इसके लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग करनी पड़ेगी जिसके लिए वह अमेरिका जाएंगे। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे। राकेश शर्मा के जीवन पर फिल्म सारे जहां से अच्छा बनाई जा रही है। पहले यह फिल्म आमिर खान करने वाले थे लेकिन बात नहीं बनी।
अब इस फिल्म में शाहरूख खान काम करने जा रहे हैं। शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए राकेश शर्मा जैसा लुक लेना होगा और इसके लिए उन्हें खुद को मेंटली और फिजिकली तैयार करना होगा। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बताया जा रहा है कि शाहरुख इसके लिए अमेरिका जाकर ट्रेनिंग लेंगे।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RhVOet
No comments:
Post a Comment