
आज का दौर स्मार्टफोन का दौर है जहां पर आप घर बैठे सबकुछ ऑर्डर कर सकते हैं आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. ठीक ऐसे ही अब आप अपना लाइफपार्टनर भी ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं, क्योंकि आज न जानें कितनी मैट्रिमोनियल और डेटिंग वेबसाइट्स खुल गई हैं. जिनके जरिए आप सही जीवनसाथी पा सकते हैं. लेकिन कई बार इन साइट्स ककी तरफ से डाटा लीक, प्राइवेसी में कमी और भी कई मामले देखने को मिलते हैं. ऐसे में आपको ऑनलाइन साइट्स पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.
पर्सनल चीजें शेयर न करें

कई बार ऑनलाइन प्रोफाइल भरते वक्त आप अपनी पर्सनल चीजें भी फिल कर देते हैं जैसे कि घर का पता, फोन नंबर आदि. जिस वजह से मुसीबत आ जाती है.
चैटिंग को गंभीरता से ना लें
ऑनलाइन डेटिंग में मिले रिश्ते को ज्यादा गंभीरता से ना लें. इस बात को आप भी जानते हैं यह आपकी असली दुनिया नहीं है.
अकेले मिलने न जाएं
कई बार ऑनलाइन डेटिंग में आप अकेले उस इंसान से मिलने चले जाते हैं जिसे आपने कभी सामने नहीं मिला है. ऐसे में आप जब भी मिले तो सार्वजनिक जगहों पर मिलें. किसी होटल रूम या सन्नाटे वाली जगह पर मिलने से मना कर दें. हो सके तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने साथ ले जाएं.
फोटो शेयर न करें
कई बार लड़कियां लड़कों से अपनी तारीफ सुनने के लिये उन्हें हॉट और सेक्सी फोटो भेज देती हैं. जिसका लड़के दुरुपयोग भी कर सकते हैं.
सोच समझकर चुनाव
कई बार लोग एक-दो मुलाकातों में सोच लेते हैं कि यही मेरा जीवनसाथी है. ऐसे में कई बार लड़के लड़कियों को फंसा लेते है. अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से जांच परख लेने के बाद अपने परिजनों की राय अवश्य लें.
धोखे से बचें
कई बार लड़के मेट्रीमोनियल साइट्स या डेटिंग साइट्स में गलत प्रोफेशन और गलत फोटोज़ लगाए रहते हैं. ऐसे में जब भी आप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करें तो पहले उनकी सभी जानकारियों को चेक कर लें ताकि बाद में आपके साथ धोखाधड़ी न हो सके.
बैंक अकाउंट की डिटेल्स शेयर न करें
बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड डिटेल्स जैसी जानकारियां कभी भी दूसरे को न दें.
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qPNCGI
No comments:
Post a Comment