
यह तो हम सभी जानते हैं कि दालों को हमें अपने आहार में शामिल करना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव में दालें आपके स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करती हैं। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको इसके कुछ फायदों से अवगत कराते हैं।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन भारत में 65000 से अधिक किस्म की दालें उपलब्ध हैं, लेकिन अब हम सिर्फ 6 प्रकार की दालें खाते हैं। इसीलिए अपने खाने में कम से कम 12-15 प्रकार की दालों को शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं दालों से होने वाले फायदों के बारे में-
दालें मिनरल्स का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। ये वयस्कों में उन मुंहासे को रोकने में भी मदद करते हैं, जो अक्सर ठोढ़ी और माथे के ऊपरी हिस्से पर दिखाई देते हैं।
जब हम दाल और अनाज को सही अनुपात में मिलाते हैं, तो हम जैविक मूल्य और प्लांट प्रोटीन जैसे तत्व मिलते हैं। आप दाल चावल, खिचड़ी, इडली या पुरण पोली, दाल कचौरी जैसे व्यंजन खाएं। ये लोकप्रिय भारतीय व्यंजन दालों को अपने आहार का एक नियमित हिस्सा बनाने का एक शानदार तरीका है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/36WP6mv
No comments:
Post a Comment