
मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बेबी गर्ल के आज माता- पिता बन गए हैं। बता दें, नेहा धूपिया ने रविवार सुबह विमन्स हॉस्पिटल में लड़की को जन्म दिया है जिसके बाद उनके घर की खुशियां ही खुशियां छाई हुई है।
नेहा और अंगद की वेडिंग मई 2018 में गुरुद्वारा में पंजाबी रीती रिवाज़ से हुई थी। मैरिज के कुछ समय बाद ही अगस्त में नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया पर कर दिया था। साथ ही उन्होंने अपने बेबी बंप की बहुत सी फोटोज अपने पति अंगद बेदी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसके बाद वह वायरल हो गई थी।
खबरों के अनुसार, कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं जिसको नेहा के पति अंगद बेदी ने भी यह कह कर स्वीकार किया था कि ‘नेहा शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं।’
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A1nMnj
No comments:
Post a Comment