
जयपुर: राजस्थान चुनावो के लिए जहाँ सभी दलों ने जोर लगा रखा है और मतदान के लिए हर एक में उत्साह है तो वही एक बुरी खबर आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है| रामगढ़ से बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी की आकस्मिक मौत हो गई है जिसके चलते मतदान की प्रक्रिया को टाला जा सकता है| वो 62 वर्ष के थे और गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है| अलवर की रामगढ़ विधानसभा वही क्षेत्र है जहाँ से बीजेपी के विवादित नेता ज्ञानदेव आहूजा विधायक थे|
इस सीट में मतदान असंभव– बसपा प्रत्याशी के आकस्मिक निधन के कारण राजस्थान में अब 200 की जगह 199 सीटों पर ही मतदान हो सकते हैं| लक्ष्मण सिंह चौधरी के निधन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट मंगवाई है जो चुनाव आयोग को भेजी जाएगी| रामगढ़ सीट से फजरू खां के दो बार लगातार चुनाव हारने के बाद बसपा ने लक्ष्मण सिंह चौधरी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था| लक्ष्मण सिंह चौधरी के दो बेटे हैं- विजय सिंह और महेंद्र सिंह| चौधरी का गांव सूरजगढ़ लक्ष्मणगढ़ तहसील अंतर्गत आता है| बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद यहां होने वाले मतदान को लेकर अंतिम फैसला चुनाव आयोग करेगा| बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Q3kT0c
No comments:
Post a Comment