Thursday, November 29, 2018

राजस्थान कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पायलट बोले ये डॉक्यूमेंट नहीं, कमिटमेंट है

जयपुर: 7 दिसम्बर को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने इस बार बड़ी बारीकी से हर एक चीज सेट करने की कोशिश की है| उसने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कई सारी अहम् बातों का ध्यान रखा है| पीसीसी अध्यक्ष पायलट और अशोक गहलोत की मौजूदगी में ये घोषणापत्र जारी हुआ| इसमें कहा गया की बुजुर्गो को घर बैठे पेंशन, लडकियो की शिक्षा मुफ्त और युवाओ को रोजगार मिलेगा| इसके साथ पायलट ने कहा की यह घोषणापत्र सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है बल्कि यह एक कमिटमेंट है| कांग्रेस ने इसे “जन घोषणापत्र” नाम दिया है|


advertisement:


ये है मुख्य वादे– कांग्रेस ने घोषणा पत्र में राजस्थान से वादा किया है कि उसकी सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी| साथ ही कृषि उपकरणों को जीएसटी से बाहर किया जाएगा| इसके अलावा बुजुर्ग किसानों को घर बैठे पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी| घोषणा पत्र में गोचर भूमि बोर्ड बनाने का प्रावधान किया जाएगा| घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि हर व्यक्ति को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी| इसके लिए राइट टू हेल्थ कानून लाया जाएगा| अशोक गहलोत के साथ घोषणापत्र जारी करते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस की ओर से कई बड़े ऐलान करते हुए कहा कि किसानों और युवाओं के लिए अलग से आयोग बनेगा| किसानों के लिए खेती से जुड़े उपकरणों को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा| साथ ही सरकारी भूमि जो कि गांव में गोचर भूमि कहलाती है, इसके लिए राजस्थान में एक बड़ा विवाद रात बना रहता है उसके लिए भी अलग से गोचर भूमि बोर्ड बनाया जाएगा| कांग्रेस ने अपनी इस घोषणापत्र में पत्रकारों का भी ध्यान रखा है| उसने कहा है की पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट बनायेगे| इसके अलावा मुद्रा योजना पर काम किया जाएगा और असंगठित मजदूरों और किसानो के लिए किसान कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा|

कांग्रेस का कहना है की ये घोषणापत्र जनता के सुझाव से बनाया गया है| हमे दो लाख लोगो के सुझाव आये है और उसके आधार पर ही हमने ऐसा किया है|

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DRf12B

No comments:

Post a Comment