Monday, November 19, 2018

नरेन्द्र मोदी फोबिया से ग्रस्त है पूरा का पूरा विपक्ष: अमित शाह

भोपाल: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को आगामी लोकसभा चुनावो का सेमीफाइनल माना जा रहा है और इसीलिए खुद अमित शाह इन राज्यों का चुनाव जीतने में लगे हुए है| अमित शाह ने सोमवार को एमपी में एक रैली को संबोधित किया जहाँ उन्होंने कहा की इस समय पूरा विपक्ष नरेन्द्र मोदी फ़ोबिया से ग्रसित है और यह रोग उन्हें बहुत भयानक लगा हुआ है| वो केवल और केवल मोदी को हटाना चाहते है और हम गरीबी और भुखमरी को हटाना चाहते है|


advertisement:


राहुल कर रहे बीजेपी का प्रचार– शाह ने इस दौरान राहुल गाँधी पर हमला किया और कहा की मैं हैरान रह जाता हूँ की वो कांग्रेस का नहीं बल्कि बीजेपी का प्रचार कर रहे है क्योकि अपने 22 मिनट के भाषण में उन्होंने लगभग 44 बार मोदी का नाम लिया| उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है वो बस चाहते है की मोदी हट जाए लेकिन ऐसा होना नहीं है| हम वायु प्रदूषण हटाना चाहते है, शहरो को साफ करना चाहते है लेकिन वो केवल मोदी को हटाना चाहते है जबकि ऐसा नहीं होगा क्योकि जनता मोदी को मन में बस चुकी है|

सर्जिकल स्ट्राइक का गुणगान– शाह ने इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का बखान किया| उन्होंने कहा की जब उरी हमला हुआ तो पूरे देश में आक्रोश था और हर कोई बदला लेने में अमादा था और तब मोदी ने देश की भावना को ध्यान रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक करवाई| अमेरिका और इजराइल के बाद भारत तीसरा ऐसा मुल्क बन गया है जो घर में घुसकर दुश्मन को मारता है और अपने जवानों की शहादत का बदला लेता है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Kfrezu

No comments:

Post a Comment