Monday, November 19, 2018

केएमपी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में बोले मोदी, बहुत पहले मिल जानी चहिये थी ये सौगात

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले मोदी देश की जनता को एक के बाद एक तोहफे देने में लगे हुए है| इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को हरियाणा को दो तोहफे दिए| उन्होंने वल्लभगढ़ मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और सुल्तानपुर केएमपी एक्सप्रेसवे की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला| उन्होंने कहा की ये विकास के काम बहुत पहले हो जाने चहिये थे लेकिन गलत व्यवस्था के कारण यह बिगड़े रहे|


advertisement:


ये बोले मोदी– पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का पहला चरण 2 वर्ष पहले पूरा हो गया था| दूसरा चरण, जो कुण्डली से मानेसर तक, 83 किलोमीटर लंबा है, उसका आज लोकार्पण किया गया है| इसके साथ ही अब 135 km का ये एक्सप्रेसवे पूरा हो गया है| मोदी ने कहा की “इसका उद्घाटन कामनवेल्थ गेम्स के टाइम पर होना था लेकिन उसका क्या हाल हुआ ये हर कोई जानता है और ऐसा ही इसका भी हुआ| जब मैंने इस प्रोजेक्ट को शुरू से देखा तो मुझे कई सारे पेंच मालूम पड़े और इसमें कमियां भी दिखी| जनता के पैसे को कैसे बर्बाद किया जाता है और जनता के विश्वास का गलत फायदा कैसे उठाया जाता है ये विपक्ष के काम भलीभाती बताते है| मोदी ने कहा की “जब यह कम शुरू हुआ था तब अंदाजा लगाया गया था की लगभग बाढ़ सौ करोड़ रुपये इसमें लगेगे लेकिन लेट होने की वजह से अब इसकी कीमत बढ़ गई है क्योकि बीती सरकार ने इसके ऊपर कोई ध्यान ही नहीं दिया है| जब इंसान के मन में विकास करने की इक्षा हो तो हर काम संभव हो जाता है|

इस दौरान मोदी के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ कई सारे मंत्री भी मौजूद रहे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PEBJlK

No comments:

Post a Comment