Friday, November 30, 2018

राहुल का बीजेपी पर हमला, राफेल से भी बड़ा घोटाला है नोट्बंदी

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले केंद्र सरकार के लिए उसके ही उठाये गए कदम मुश्किल पैदा कर रहे है जिनमे सबसे प्रमुख है नोट्बंदी| अचानक पांच सौ और हजार के नोट बंद हो जाने से जनता को परेशानी हुई| अब इस मामले में कांग्रेस भी हमलावर हो गई| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा है की नोट्बंदी राफेल डील से भी बड़ा घोटाला है और इसकी जांच होनी चहिये|


advertisement:


ये बोले राहुल– राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया,’नोटबंदी राफेल डील की तरह भारत के खिलाफ अपराध और एक बड़ा घोटाला था| मनोहर पर्रिकर ने भी खुद को बचाने के लिए राफेल से दूरी बनाये रखी| अरविंद सुब्रमण्यन भी ऐसा ही कर रह रहे हैं| हैरानी हो रही है कि क्यों उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया जब वह इतने असहमत थे? चिंता मत करो भारत के लोगों, दोषियों का पता लगाकर उन्हें सजा दी जाएगी|’

आपको बता दे की इससे पहले पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमनियम ने नोट्बंदी को एक बेकार कदम बताया था| उन्होंने कहा था की इससे जीडीपी को नुकसान हुआ है और वो सात महीने पीछे चली गई है| इसी बयान के चलते केंद्र सरकार पर राहुल हमलवार हो रहे है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KGY6kN

No comments:

Post a Comment