Friday, November 30, 2018

पहले धर्मनिरपेक्ष बने पाकिस्तान, तभी होगी उससे बात: जरनल विपिन रावत

पुणे: भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना के जरनल विपिन रावत का बड़ा बयान आया है| उन्होंने कहा है की पाकिस्तान एक आतंकी और इस्लामिक स्टेट है और ऐसे में उससे बात करना संभव नहीं है| भारत और पाकिस्तान की बात हो इसके लिए उसे पहले धर्मनिरपेक्ष बना होगा नहीं तो हम किसी भी वार्ता के लिए तैयार नहीं है| रावत ने शुक्रवार को ये बात पुणे कही जब वो एक कार्यक्रम में बोल रहे थे|


advertisement:


पाक को घेरा– जनरल रावत ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की बात दोहराते हुए कहा, ‘हमारे देश की नीति एकदम स्‍पष्‍ट है, आतंक और वार्ता एक साथ नहीं हो सकती है|’ इससे पहले गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल रावत ने पीओके और गिलगित-बाल्‍टीस्‍तान की डेमोग्राफी बदलने पर पाक को फटकार लगाई थी| जनरल रावत ने कहा था कि पाकिस्‍तान पीओके के लोगाों को अपने में मिलाना चाहता है| जनरल रावत का यह बयान उस समय आया जब शुक्रवार को पाक की कैबिनेट की ओर से गिलगित-बाल्‍टीस्‍तान की स्थिति को बदलने का एक प्रस्‍ताव पेश किया जाने वाला है|

आपको बता दे की पकिस्तान काफी लम्बे समय से भारत से वार्ता करने की अपील कर रहा है लेकिन भारत इस बात के लिए तैयार नहीं हो रहा है| दरअसल कश्मीर में आये दिन होने वाले आतंकी हमलो के चलते भारत का रवैया ऐसा है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2P7fGiA

No comments:

Post a Comment