Monday, November 19, 2018

भीमा-कोरेगांव हिंसा में आया दिग्विजय का नाम, बोले दोषी हूँ तो मुझे गिरफ्तार करे

नई दिल्ली: पुणे के भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा में अचानक नए नाम सामने आने लगे है और इसमें सबसे चौकाने वाला नाम है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जिससे सियासी तूफ़ान मचा हुआ है| दरअसल पुणे पुलिस के हाथ कुछ लेटर लगे है जिनमे दिग्विजय सिंह का नम्बर लिखा हुआ है| इस मामले में बोलते हुए दिग्गी ने कहा की अगर मैं दोषी हूँ और मेरा नम्बर इस्तेमाल हुआ है तो मोदी-राजनाथ आकर मुझे गिरफ्तार कर ले|


advertisement:


नही इस्तेमाल करता नम्बर– दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘जो मेरे नंबर उन्हें मिले हैं वह राज्यसभा के पोर्टल पर उपलब्ध है| पिछले चार सालों से मैं उस नंबर का इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं| अगर मैं किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हूं तो मोदी जी, राजनाथ जी और फडणवीस जी मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं|’ दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस उनसे भयभीत हैं और इसलिए वे किसी भी तरह से उनके खिलाफ नकारात्मक वातावरण बनाना चाहते हैं|

लेटर में ये लिखा है– पुलिस को मिले लेटर में लिखा गया है, ‘हमें छात्रों के साथ कई राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने होंगे| स्टेट फोर्स छात्रों के खिलाफ नरम हो जाएगी, यह कदम उनको हमारे खिलाफ कार्रवाई करते समय नुकसान पहुंचाएगा| कांग्रेस नेता इस प्रक्रिया में सहायता करने के लिए बहुत इच्छुक हैं और आगे के आंदोलनों को फंड देने पर भी सहमत हैं| इस संबंध में, आप हमारे मित्र से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, इसमें दिग्विजय सिंह का फोन नंबर दिया गया था|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A6v4X1

No comments:

Post a Comment