
धार: एमपी में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए सीएम योगी ने भाजपा को जिताने का पूरा प्रयास झोक दिया है और एक के बाद रैलियां कर रहे है| वो अपनी रैलियों में कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साध रहे है| सोमवार को धार जिले में आयोजित रैली में उन्होंने कहा की “राहुल गाँधी एक मंदिर में घुटने के बल बैठकर पूजा करने लगे तो पुजारी ने रोक दिया की ये मंदिर है मस्जिद नहीं| तब उन्हें जाकर समझ आया|
कांग्रेस केवल विवाद के लिए– मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए धार में रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने केवल विवाद खड़े किए हैं| मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने पता नहीं दर्शन किये या नहीं| बता दें कि विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारकों में शामिल हैं| आपको बता दे की ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने राहुल पर हमला किया हो बल्कि इससे पहले भी गुजरात चुनावो के दौरान राहुल को योगी ने यही कहा था| छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया और अब मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं| यहां पर 28 नवंबर को मतदान होंगे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QRGRzu
No comments:
Post a Comment