
महाराजा सवाई मान सिंह (एमएसएमएस) द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट द्वारा सिटी पैलेस में 291वां ‘जयपुर स्थापना दिवस‘ समारोह मनाया गया। इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की मैनेजिंग ट्रस्टी, राजकुमारी दीया कुमारी ने महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की तस्वीर को माल्यार्पण किया। बच्चों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन जयपुर के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिस प्रकार हम अपने-अपने घरों को स्वच्छ रखते हैं उसी प्रकार हमें हमारे शहर ‘जयपुर‘ को स्वयं एवं अगली पीढ़ी के लिये क्लीन तथा प्रिज़र्व रखना चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से आगे कहा कि जयपुर शहर पर उन्होंने गर्व है यह मैसेज उनको सभी ओर प्रसारित करना चाहिए।

इस अवसर पर एमएसएमएस द्वितीय संग्रहालय की एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी, श्रीमती रमा दत्त, डायरेक्टर युनूस खिमाणी, डायरेक्टर (एजुकेशन) संदीप सेठी, एडमिनिस्ट्रेटर कर्नल एच.एस. जटराना और विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल भी उपस्थित थे।
एमजीडी गर्ल्स स्कूल, एसवी पब्लिक स्कूल, सेंट एंसलम्स स्कूल और सुबोध पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के बैंड वादन के साथ समारोह आरम्भ हुआ। इसके पश्चात् विद्यार्थियों एवं पर्यटकों के लिए जयपुर पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस दौरान द पैलेस स्कूल और महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी गायन पेश किया गया। समारोह के अंत में राजकुमारी ने बच्चों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भी वितरित किए।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QVHk3B
No comments:
Post a Comment