Monday, November 19, 2018

राहुल गांधी का हमला- मुझे यकीन है प्रधानमंत्री मेरी तरह राफेल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी पर बड़ा हमला बोला है। चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर राफेल को लेकर हमला बोलते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ में मैंने प्रेस के सदस्यों से बातचीत की। उस बातचीत का एक छोटा वीडियो देखें।
एक दिन मुझे यकीन है कि हमारे प्रधान मंत्री भी (अपने 56 इंच का सीना लेकर) प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे!
राहुल गांधी ने प्रेस से बातचीत करते हुए वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।

जबकि इससे पहले ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था,

क्या आपने माल्या, ‘मेहुल भाई’, नीरव मोदी को गेहूँ उगाते देखा है? मोदीजी किसान का अपमान मत

करो। पहले आपने नोटबंदी करके किसान का पैसा बटोरकर सूट-बूट वाले मित्रों को देने का घोटाला

किया। अब कह रहे हो कि किसान का वो पैसा काला धन था। किसान का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

इसी के साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी का एक वीडियो भी शेयर किया था।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PDI80D

No comments:

Post a Comment