Thursday, November 29, 2018

रावर्ट वाड्रा के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत, उम्मीद है कार्यवाही होगी: जावडेकर

नई दिल्ली: बीते लोकसभा चुनावो में रावर्ट वाड्रा का नाम लेकर बीजेपी ने आमजनता से वोट मांगे थे| दरअसल बीजेपी का कहना था की वाड्रा ने खूब सारी जमीने अपने नाम करवाई है और उनकी सरकार आते ही वाड्रा को जेल भेजा जाएगा| लेकिन ऐसा नहीं हुआ| आख़िरकार एक बार इर से वाड्रा का नाम आने लगा है| केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की हमारे पास वाड्रा के खिला खूब सबूत है और उम्मीद है की कार्यवाही होगी|


advertisement:


ये बोले जावडेकर– केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने राजस्थान में अपने मित्रों के साथ मिलकर जितनी जमीन हड़पी है और सस्ते में लेकर महंगे में बेची है सबके सबूत हैं| वाड्रा ने जो भी किया उसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है और मुझे विश्वास है कि उनपर कार्रवाई होगी| इस सवाल पर कि सरकार के साढ़े चार साल से ऊपर हो गए फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, के जवाब में प्रकाश जावडेकर ने कहा कि हम रातों रात किसी को उठाकर जेल नहीं भेजते| पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का जिक्र करते हुए जावडेकर ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को सरकार की तरफ से क्लियरेंस मिल गई है और कानून अपना काम करेगा|

आपको बता दे की बीते चुनाव प्रचारों के दौरान मोदी सरकार ने वाड्रा में आरोप लगाये थे जिसके बाद वाड्रा ने जवाब देते हुए कहा था की जब बीजेपी खुद संकट में फसती है तो मेरा नाम ले लेती है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2P9Ky1K

No comments:

Post a Comment