Thursday, November 29, 2018

पाकिस्तान से लौटने के बाद बोले सिद्धू, मुझे नहीं पता कौन सी फोटो और कौन है चावला

नई दिल्ली: पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर पाकिस्तान दौरे की वजह से विवादों में आ गए है| दरअसल उनकी एक तस्वीर में वायरल हो रही है जिसमे वो खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ खड़े दिखाई दे रहे है| इस बारे में सफाई देते हुए सिद्धू ने कहा की “मैं नहीं जानता कौन चावला और किसकी बात हो रही है| मैं वहां गया तो मेरे साथ लाखो तस्वीरे खिचाई गई और कौन है, किसका क्या नाम है मुझे कुछ भी नहीं पता है|


advertisement:


पंजाब से पंजाब को जोड़ा– सिद्धू ने कहा, ‘मैं दोनों पंजाब के दिलों को जोड़ कर आया हूं| गुरु नानक के आशीर्वाद से सबकुछ हो रहा है| हो सकता है बॉर्डर खुल जाएं और दोनों तरफ खुशहाली हो, यही मेरी कोशिश है| परमात्मा ने जरिया बनाया है|’ आपको बता दें कि बुधवार को करतारपुर कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिद्धू की जमकर तारीफ की थी| उन्होंने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान में इतने लोकप्रिय हैं कि अगर वह यहां चुनाव लड़ें तो जीत जाएंगे| उन्होंने यह भी कहा कि हमें दोस्ती के लिए सिद्धू के भारत का प्रधानमंत्री बनने तक का इंतजार नहीं करना चाहिए|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rebaFf

No comments:

Post a Comment