
PM नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी को उचित ठहराने के एक दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को यह कहा कि नोटबंदी अत्यधिक नीतिपरक कदम था। इससे विकास की गति अत्यधिक बढ़ी है। नोटबंदी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अरुण जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह अत्यधिक नीतिपरक कदम था। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं था। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को मध्यप्रदेश के BJP मुख्यालय पर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र ‘‘दृष्टिपत्र’’ जारी किया।
आपको बता दे की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के देवरी, बरघाट एवं मंडला में कल तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला था। इसके एक दिन बाद अरुण जेटली ने इसे अत्यधिक नीतिपरक कदम बताया है वहीं, PM नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी को उचित ठहराते हुए शुक्रवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में एक चुनावी सभा में कहा था कि इससे दबा हुआ रुपया बैंकिंग प्रणाली में वापस लाया गया और इसका उपयोग सरकार जनहित के कार्यों में कर रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Fn6RBw
No comments:
Post a Comment