राशिफल (23 दिसंबर 2018)
मेष :- आज आपका मन बहुत चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी । इस व़जह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगें। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें।
वृष :- आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की जरूरत हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा । यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा । भाई बंधुओँ से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा।
मिथुन :- आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएँगे।
कर्क :- आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में द्विधाएँ रहेगीं जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद होने सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह :- आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगें। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा । बुजुर्गों तथा बड़े भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।
कन्या- आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें। पिता की तरफ से लाभ होगा।
तुला :- आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे- सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें।
वृश्चिक :- आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने जरूरत हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं।
धनु :- आपका आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेगें।
मकर :- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेगें और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।
कुंभ :- वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा- प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट- दर्द सताएगा।
मीन :- आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद- विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2BDNmj9
No comments:
Post a Comment